
आज के समय में आधार कार्ड एक बेहद ज़रूरी दस्तावेज़ बन चुका है। यात्रा, स्कूल/कॉलेज में एडमिशन, बैंक खाता खोलने जैसी कई सेवाओं में इसकी आवश्यकता होती है। इससे सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेना आसान हो गया है।

जैसे-जैसे आधार का उपयोग बढ़ा है, वैसे-वैसे यह धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का भी शिकार बनने लगा है। कई बार बिना जानकारी के कोई दूसरा व्यक्ति आपके आधार का गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप समय-समय पर इसकी निगरानी करें।

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने ‘Authentication History’ नाम से एक ऑनलाइन सुविधा दी है, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपके आधार नंबर का कब और कहां इस्तेमाल हुआ।
- myAadhaar पोर्टल पर जाएं।
- अपना 12-अंकों का आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- ‘Login with OTP’ पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद ‘Authentication History’ विकल्प चुनें।
- वह तारीख चुनें जिसके बीच की जानकारी आप देखना चाहते हैं।
- आधार के उपयोग की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- किसी संदिग्ध एंट्री पर तुरंत रिपोर्ट करें।
अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपकी बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट, आई स्कैन) का गलत उपयोग करे, तो आप UIDAI की वेबसाइट से बायोमेट्रिक लॉक कर सकते हैं।
- UIDAI वेबसाइट पर जाएं और “Lock/Unlock Biometrics” सेक्शन में जाएं।
- अपना Virtual ID (VID), नाम, पिन कोड और कैप्चा भरें।
- OTP द्वारा सत्यापन करें।
- फिर बायोमेट्रिक लॉक कर दें।
- समय-समय पर अपने आधार की यूसेज हिस्ट्री जांचें।
- अपने आधार से जुड़ी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पता और बायोमेट्रिक्स समय पर अपडेट करते रहें –
- विशेषकर अगर आपने पिछले 10 वर्षों से कोई अपडेट नहीं किया है
- किसी दुर्घटना की वजह से बायोमेट्रिक बदल गया हो
- या आपका बच्चा 15 वर्ष का हो चुका हो