डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए कुछ विशेष ड्राई फ्रूट्स का सेवन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व न केवल आपकी सेहत को बेहतर बनाते हैं, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में, जो डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान हैं।
टाइगर नट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। यह काजू और बादाम की तुलना में अधिक पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और डायबिटीज के रोगियों के लिए उपयोगी है।
मूंगफली में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के लक्षण नियंत्रित रहते हैं।
किशमिश में मौजूद डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायता करते हैं। हालांकि इसमें नैचुरल शुगर होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
अखरोट फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में कारगर है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
चिलगोजा यानी पाइन नट्स में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज के लक्षणों में काफी हद तक सुधार देखा गया है।
पिस्ता फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को नियंत्रण में रखने में सहायक है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करते हैं।