एलॉन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप सरकार के तहत गठित Department of Government Efficiency (DOGE) का प्रमुख पद संभाला था। DOGE का उद्देश्य अमेरिकी सरकार के 6.5 ट्रिलियन डॉलर के वार्षिक खर्च में से कम से कम दो ट्रिलियन डॉलर की कटौती करना था। इस योजना के तहत:
हज़ारों सरकारी कर्मचारियों की छंटनी की गई।दर्जनों विभागों को विलय किया गया।कई "अप्रभावी" प्रोग्राम्स को खत्म किया गया।
हालांकि, मस्क के ये कदम सुधार कम और विवाद ज्यादा लेकर आए। कई यूनियनों ने इसे "तानाशाही" कहा, जबकि डेमोक्रेटिक नेताओं ने इसे असंवैधानिक और जनता विरोधी बताया।
एलॉन मस्क ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अनुसार, ट्रंप सरकार का नया प्रस्तावित कानून – जिसे उन्होंने "Big Beautiful Bill" कहा – DOGE की मूल सोच के खिलाफ है। मस्क का आरोप है कि यह बिल सरकारी खर्च और कर्ज को कम करने की बजाय बढ़ाता है।
इसके अलावा, मस्क ने यह भी कहा कि उन्होंने जो योगदान देना था, दे दिया है, और अब वह अपने तकनीकी स्टार्टअप्स जैसे Tesla, SpaceX और xAI पर फोकस करना चाहते हैं।
एलॉन मस्क के जाने के बाद DOGE का भविष्य अनिश्चित है:DOGE के कई कार्यक्रमों को नीतिगत और कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।मस्क की जगह कौन लेगा, ये भी अभी साफ नहीं है।सरकार को अब एक कम विवादास्पद और अधिक प्रशासनिक अनुभव वाले व्यक्ति की तलाश है।इसके अलावा, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि DOGE को संविधानिक संशोधन या अधिक पारदर्शिता के साथ चलाने की ज़रूरत है, नहीं तो यह विभाग अधिक समय तक नहीं टिक पाएगा।
हालांकि "DOGE" शब्द यहाँ एक सरकारी विभाग के लिए इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन आम जनता और निवेशकों में Dogecoin (क्रिप्टोकरेंसी) के साथ इसे लेकर भ्रम जरूर है।इस समय Dogecoin की कीमत $0.22659 है, जिसमें मामूली तेजी देखी गई है। लेकिन मस्क के नाम के साथ Dogecoin की वैल्यू जुड़ी होने के कारण:मस्क के राजनीतिक कदमों से क्रिप्टो मार्केट में भी उथल-पुथल हो सकती है।निवेशकों को अफवाहों और भ्रम से बचते हुए सतर्क रहना चाहिए।