KhabriKida Logo

गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार संग लगाई संगम में डुबकी, CM योगी भी रहे साथ

Jyoti
Jyoti  @jy0384748
Created At - 2025-01-27

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान, CM योगी और बाबा रामदेव भी रहे साथ

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी पवित्र स्नान किया।

स्नान से पहले अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, "महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अनुपम प्रतीक है। यह हमारे सनातन जीवन-दर्शन और समरसता को दर्शाता है। आज धर्मनगरी प्रयागराज में इस महापर्व में संगम स्नान और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित हूं।"

अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुके हैं, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

Share

‌

  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌