IPL 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर इतिहास रच दिया। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। लेकिन इस जीत के हीरो न विराट कोहली थे, न ही जोश हेज़लवुड असली गेमचेंजर बने क्रुणाल पंड्या, जिनकी शानदार गेंदबाजी ने मुकाबले का रुख पलट दिया।

बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। विराट कोहली ने धीमी लेकिन अहम 43 रन की पारी खेली, जबकि अंत में शेफर्ड और जेटेश ने तेजी से रन बटोरकर स्कोर को मजबूत किया।
पंजाब किंग्स की ओर से शशांक सिंह ने जबरदस्त पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई।
क्रुणाल पंड्या ने अपने 4 ओवर में केवल 29 रन दिए और 3 बड़े विकेट हासिल किए। उनका स्पेल मैच के निर्णायक मोड़ पर आया और उन्होंने पंजाब के मिडल ऑर्डर की रीढ़ तोड़ दी। इस योगदान के लिए उन्हें 'मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुना गया।

क्रुणाल अब पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें दो बार IPL फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया — पहली बार 2017 में मुंबई इंडियंस के लिए और अब RCB के लिए।
विराट कोहली ने जीत को AB डिविलियर्स और पूरे RCB फैंस को समर्पित किया। "ये ट्रॉफी सिर्फ मेरी नहीं, AB की भी है," कोहली ने कहा। उनका 'ई साला कप नम्दू' अब RCB इतिहास का हिस्सा बन गया है।