नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष कुल 71 हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 4 को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 57 को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया।इस अवसर पर दिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी और प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
इस वर्ष चार प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इनके नाम इस प्रकार हैं:
• एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
• डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
• डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
• ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
पद्म भूषण के लिए चयनित 10 हस्तियों के नाम निम्नलिखित हैं:
• नंदमुरी बालकृष्ण
• विनोद कुमार धाम
• सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
• शेखर कपूर
• एस. अजित कुमार
• पंकज आर. पटेल
• डॉ. जोस चाको पेरियाप्पुरम
• डॉ. अरकलगुड अनंतरामैया सूर्या प्रकाश
• श्रीजेश पी. आर.
• पंकज केशुभाई उधास (मरणोपरांत)
सरकार हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा करती है, जिनका उद्देश्य कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है।