KhabriKida Logo

PSEB 10th 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड जल्द करेगा रिजल्ट घोषित, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

Jyoti
Jyoti  @jy0384748
Created At - 2025-04-28

PSEB 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025: जल्द खत्म होगा इंतजार, इस तरह डाउनलोड करें मार्कशीट

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड इस माह के अंत तक 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख या समय जारी नहीं किया गया है।

कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड?

पंजाब बोर्ड अपने रिजल्ट पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। इसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा। छात्र इन आसान स्टेप्स के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।

एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं परिणाम

वेबसाइट के अलावा छात्र या उनके अभिभावक SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल से
PB10 <रोल नंबर> या PB12 <रोल नंबर> टाइप कर 5676750 पर भेजें। कुछ देर बाद आपका रिजल्ट SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।

ओरिजिनल मार्कशीट कहां से मिलेगी?

डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट के लिए अपने स्कूल का रुख करना होगा। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद ओरिजिनल दस्तावेज संबंधित स्कूलों में भेज दिए जाएंगे, जहां से छात्र अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वर्ष पंजाब बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को और 12वीं कक्षा का परिणाम 1 मई को जारी किया था।

Share

‌

  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌
  • ‌

    ‌
    ‌

    ‌

    ‌